हमारा देश : भारत (NCERT नोट्स)

हमारा देश : भारत
भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश है|  उत्तर में यह हिमालय के ऊंचे शिखरों से घिरा है|  पश्चिम में अरब सागर,  पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर है|
भारत का क्षेत्रफल 32.8  लाख वर्ग किमी है|  उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3200  किमी है तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में गुजरात तक इसका विस्तार लगभग 2900 किमी तक है|
भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है|
भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है|  कर्क रेखा देश के लगभग मध्य भाग से गुजरती है|  दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4′ उत्तर तथा 37°6′ उत्तर अक्षांशों के बीच है |पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68°7′ पूर्व तथा 97°25′ पूर्ण देशांतरों के बीच है |


Copyright © www.www.examrace.com
भारत के बारे में प्रमुख तथ्य
क्षेत्र विस्तार  - 3.28 मिलियन वर्ग किलोमीटर |
उत्तर-दक्षिण विस्तार - 3,214 किमी |
पूर्व-पश्चिम विस्तार - 2,933 किमी |
जनसंख्या के आधार पर  - भारत दूसरा सबसे बड़ा |

क्षेत्र के आधार पर  - 7 वां सबसे बड़ा  (पहला रूस ) |
उत्तर-दक्षिण: 8 ° 4 'से 37 डिग्री 6' |
पूर्व-पश्चिम: 68 ° 7 'से 97 ° 25' पूर्व  |
82 ° 30 ' मानक मेरिडियन या आईएसटी के रूप में (मिर्जापुर उ.प्र.) |
 भूमि सीमा: 15,200 किमी |
समुद्र तट: 7,516.6 किमी|





7 देशों की स्थलीय सीमा के भारत की सीमाओं से जुड़ी हुई है|  पाक जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है|
भारत की सीमा पड़ोसी देशो की सीमा रेखा की लम्बाई-:

Copyright © www.www.examrace.com
बांग्लादेश (4096 किमी)
 भूटान (699 किमी)
म्यांमार (1643 किमी)
 चीन (4057 किमी)
नेपाल (1751 किमी)
पाकिस्तान (3323 किमी
भारत के पडोसी देश
भारत के कुल 9 पड़ोसी देश है।

7
स्थलीय सीमा से लगे देश है तथा 2 जलीय सीमा से।

जल व स्थल सीमा से लगा पड़ोसी देश 3 है(बांग्लादेश,म्यांमार एवं पाकिस्तान)

भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ है

भारत के सबसे छोटी स्थलीय सीमा भूटान के साथ है।

भारत के पश्चिम में पाकिस्तान व पूर्व में बांग्लादेश व म्यांमार है।
भारत के दक्षिण में श्रीलंका व उत्तर में नेपाल,भूटान एवं चीन है।

भारत पाकिस्तान की बीच की सीमा रेडक्लिफ रेखा है।
आदम का पुल स्थित है-भारत एवं श्रीलंका के मध्य


अफगानिस्तान की सीमा से लगा एकमात्र राज्य जम्मू कश्मीर है ।
भारत की सबसे लंबी अंर्तराष्ट्रीय स्थल सीमा है- अफगानिस्तान के साथ

तीन तरफ से बंग्लादेश से घिरा राज्य है- त्रिपुरा

भारत के निकटतम् समुद्री देश- श्रीलंका (दूसरा इंडोनेशिया)

इंड़ोनेशिया के सुमात्रा तथा भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप को अलग करता है- ग्रेट चैनल

भारत के पड़ोसी देशो में सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला देश- चीन

भारत-पाकिस्तान की बीच की सीमा रेखा है-रेडक्लिफ रेखा (निर्धारण- 15 अगस्त 1947 को सर सी0 जे0 रेडक्लिफ द्वारा)

भारत- चीन की बीच की सीमा रेखा कहलाती है- मैकमोहन रेखा (निर्धारण -27 अप्रैल 1914 को शिमला में)
पाकिस्तान - अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा- डूरण्ड रेखा (निर्धारण-1896)
पड़ोसी देशों की सीमा से जुड़े भारतीय राज्यों की कुल संख्या-17
भारत का वह भू भाग जो पाकिस्तान के कब्जे में है- पाक अधिकृत कश्मीर (POK)
भारत एंव पाकिस्तान के बीच की युद्ध विराम रेखा- नियंत्रण रेखा (LOC)
नियंत्रण रेखा की निर्धारण  हुआ-1972 में शिमला समझौता के तहत
तीन बीघा कारीड़ोर जोड़ता है- भारत और बांग्लादेश को

प्रशासनिक क्रिया कलापों के लिए देश को 29 राज्य एवं 7 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है |  क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान व सबसे छोटा राज्य गोवा है|नवीनतम राज्य तेलंगाना है (2014)

हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रृंखलाओं में बांटा जाता है|  सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को वृहत हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं|  इसी श्रृंखला में विश्व की सबसे ऊंची शिखर है |  मध्य हिमालय या हिमाचल,  हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित है|  शिवालिक सबसे दक्षिण में स्थित श्रृंखला है|
हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित है|  यह मैदान समतल तथा सपाट है|  यह मैदान सिंधु, गंगा, ब्रह्म पुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं|
भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महा मरुस्थल स्थित है|  यह शुष्क,  गर्म तथा रेतीला स्थल है|  यहां वनस्पति की मात्रा बहुत कम है|
उत्तरी मैदानों के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार स्थित है इसकी आकृति त्रिभुज कार है|  इसका धरातल काफी ऊंचा नीचा है|  इसके उत्तर पश्चिम में अरावली श्रृंखला स्थित है जो विश्व की सबसे पुरानी श्रृंखला है|  विंध्य एवं सतपुड़ा भी महत्वपूर्ण श्रृंखलाएं हैं|  इन श्रृंखलाओं से होकर नर्मदा तथा तापी नदियां बहती हैं|  यह पश्चिम की तरफ बहने वाली नदियां है,  जो अरब सागर में गिरती है|  इस प्रकार की पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा पूर्व में पूर्वी घाट स्थित है|  पश्चिमी घाट का विस्तार एक समान रूप में है,  जबकि पूर्वी घाट बीच-बीच में टूटा हुआ तथा असमान है|
पश्चिमी घाट के पश्चिम में तथा पूर्वी घाट के पूर्व तटीय मैदान स्थित है|  पश्चिमी तटीय मैदान काफी संकरे हैं|  पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत चौड़े  हैं| वहां पूर्व की ओर बहने वाली कई नदियां हैं|  महा नदी,  गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है|  यह नदियां अपने मुहाने पर उपजाऊ डेल्टा का निर्माण करती हैं |  बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्म पुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदर बन डेल्टा स्थित है|
भारत में सबसे लंबी तट रेखा (Coast line ) गुजरात राज्य की, फिर आन्ध्र प्रदेश राज्य की और फिर महाराष्ट्र राज्य की है।

भारत में दो  द्वीप समूह भी है|  लक्ष द्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित हैं|  यह केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप है|  अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह भारत से दक्षिण पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है|

बंगाल की खाड़ी के द्वीप (अंडमान-निकोबार द्वीप समूह )
यह द्वीप समूह बंगाल की खाडी़  में स्थित हैं।

अण्डमान समूह में 204 द्वीप है, जिनमें मध्य अण्डमान) सबसे बड़ा द्वीप है।

 यह विश्वास किया जाता है कि ये द्वीप समूह देश के उत्तर-पूर्व में स्थित पर्वत शृंखला का विस्तार है।

उत्तर अण्डमान में स्थित कैंडल पीक ) सबसे ऊँची (737 मीटर) चोटी है।

निकोबार  समूह में 19 द्वीप है, जिनमें ग्रेट निकोबार सबसे बड़ा है।
ग्रेट निकोबार सबसे दक्षिण में स्थित है और इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से केवल 147 किमी. दूर हैं

 बेरन  और  नारकोंडम  ज्वालामुखीय द्वीप हैं जो अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।


डंकन पैसेज दक्षिण अण्डमान एवं लिटिल अण्डमान के बीच है।
10 डिग्री चैनल लिटिल अण्डमान एवं कार निकोबार के बीच है।

यह अण्डमान को निकोबार से अलग करता है।

अरब सागर के द्वीप (लक्ष्यद्वीप समूह)

ये द्वीप अरब सागर में स्थित है।

 इस समूह में 25 द्वीप हैं। ये सभी मूँगे के द्वीप) हैं एवं प्रवाल भित्तियों) से निर्मित है।

इनमें तीन मुख्य द्वीप –
लक्षद्वीप (उत्तर में)
कावारत्ती (मध्य में)
मिनीकाॅय (दक्षिण में)

9 डिग्री चैनल कावारत्ती को मिनीकाॅय से अलग करती है।

8 डिग्री चैनल मिनीकाॅय द्वीप (भारत) को मालदीव से अलग करता है।



Comments

Popular posts from this blog

कोहलर का सूझ अथवा अंतर्दृष्टि का सिद्धांत

खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर NCERT CLASS-6