विविधता की समझ ll UNDERSTANDING OF DIVERSITY CLASS -6 NCERT
विविधता की समझ UNDERSTANDING OF DIVERSITY भारत विविधताओं का देश है। हम विभिन्न भाषाएँ बोलते हैं। विभिन्न प्रकार का खाना खाते हैं , अलग-अलग त्योहार मनाते हैं और भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते हैं। लेकिन गहराई से सोचें तो वास्तव में हम एक ही तरह की चीजें करते हैं केवल हमारे करने के तरीके अलग हैं। खान-पान , पहनावा , धर्म , भाषा आदि की ये भिन्नताएँ , विविधता के पहलू हैं l गरीबी , अमीरी विविधता का रुप नहीं है , यह लोगों के बीच मौजूद और असमानता यानी गैर-बराबरी है l जाति व्यवस्था भी असमानता का एक उदाहरण है l लद्दाख कश्मीर के पूर्वी हिस्से में पहाड़ियों में बसा एक रेगिस्ता...